इक्कीसवीं सदी की जनसंवेदना एवं हिन्दी साहित्य की पत्रिका
नाम: अनिता गोपेश
उम्र: 71 वर्ष
जन्म स्थान: इलाहाबाद
शिक्षा: एम. एस. सी., डी. फिल. (जीव विज्ञान)
संप्रति: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में प्रोफेसर तथा मत्स्यकी में शोध कराने में संलग्न.
प्रकाशित रचनायें: छात्र जीवन से ही फीचर, लेख, कहानियाँ प्रकाशित; आकाशवाणी से महिला, बच्चों के लिए लेख, साहित्यिक कार्यक्रमों के लिए गंभीर विषयों पर अनेक लेख, शब्द, चित्र तथा कुछ नाटक प्रसारित; राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं जैसे हंस, वागर्थ, कथ्यरूप, वर्तमान आदि में कहानियाँ प्रकाशित.
सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियाँ: कला की सभी विधाएँ जैसे नृत्य, संगीत, नाटक, साहित्य इत्यादि; विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के लिए फ्रीलांस लेखन; आकाशवाणी के ऑडीशन्ड नाटक की कलाकार; नगर की प्रतिष्ठित रंग संस्था 'इलाहाबाद आर्टिस्ट एसोशिएशन' में सक्रिय सदस्या. कई नाटकों में अभिनय भी किया जिनमें 'तुगलक', 'घासीराम कोतवाल', 'रसातल' उल्लेखनीय. वर्तमान में प्रतिष्ठित रंग संस्था 'समानान्तर' की अध्यक्षा.
संपर्क: 6/1, बैंक रोड, इलाहाबाद - 211002 (उ. प्र.)